विश्व के सौ लोगों में सम्मिलित डॉ0 सन्तलाल विश्वकर्मा “कबीर कोहिनूर सम्मान” से होंगे सम्मानित

Spread the love

रायबरेली। हिन्दी के प्रकाण्ड विद्वान साहित्यकार डॉ0 सन्तलाल विश्वकर्मा को ”कबीर कोहिनूर सम्मान” से सम्मानित किया जायेगा। इसके लिये उन्हें चयनित कर लिया गया है। यह सम्मान पूरे विश्व से चयनित मात्र 100 लोगों को दिया जाता है जिसमें 15 अलग-अलग क्षेत्रों में सर्वोच्च योगदान देने वाले सम्मिलित होते हैं। हिन्दी के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान के लिये डॉ0 सन्तलाल विश्वकर्मा का नाम चयनित किया गया है। आगामी 25 फरवरी 2024 को जनपथ रोड नई दिल्ली के डॉ0 अम्बेडकर अन्तर्राष्ट्रीय हॉल में सम्मान समारोह आयोजित किया गया है, जिसमें डॉ0 सन्तलाल विश्वकर्मा को ”कबीर कोहिनूर सम्मान” से नवाजा जायेगा। यह आयोजन सतगुरु कबीर सेवा आश्रम सेवा संस्थान की तरफ से किया गया है।

बता दें कि डॉ0 सन्तलाल विश्वकर्मा उत्तर प्रदेश के रायबरेली जनपद के निवासी हैं और हिन्दी के प्रकाण्ड विद्वान हैं। राजभाषा भारत सरकार द्वारा चयनित हिन्दी विद्वान डॉ0 सन्तलाल को अब तक कुल दो सौ से ज्यादा सम्मान/पुरस्कार मिल चुका है। वह दो बार शैक्षणिक विदेश यात्रा भी कर चुके हैं। प्राध्यापक हिन्दी से सेवानिवृत डॉ0 सन्तलाल विश्वकर्मा वर्तमान में मुख्य भाषा सलाहकार देवास्त्रा टैक्टिकल सलूसंस (प्रा0लि0) नई दिल्ली, सदस्य जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद रायबरेली तथा सचिव जन जागरण मंच हैंं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: