पद्मश्री से विभूषित होंगे पीजीआई लखनऊ के निदेशक डॉ0 आर0के0 धीमान

Spread the love

लखनऊ। सहारनपुर जनपद के मूल निवासी प्रोफेसर डॉ0 आर0के0 धीमान को मेडिसिन के क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धियों के लिए भारत सरकार ने पद्मश्री अलंकरण हेतु चुना है। प्राइमरी स्कूल में पढ़ाई से आगे बढ़े डॉ0 धीमान ने वर्ष 1984 में लखनऊ केजीएमयू से एमबीबीएस और वर्ष 1987 में एमडी किया था। पीजीआई लखनऊ से उन्होंने डीएम की डिग्री ली। वह पीजीआई चंडीगढ़ में हिपेटोलॉजी विभाग के अध्यक्ष रहे।

फिलहाल वर्तमान में डॉ0 आर0के0 धीमान लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के निदेशक हैं। भारत सरकार द्वारा पद्मश्री राष्ट्रीय अलंकरण के लिए उनके नाम की घोषणा किये जाने से सम्पूर्ण विश्कर्मा समाज का देश-दुनिया में गौरव बढ़ा है। लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।

-ओमदत्त आर्य ‘देव’

-विज्ञापन-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: