भगवान विश्वकर्मा प्रकट उत्सव पर पाठ्य सामग्री का हुआ वितरण
रांची। दी अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा झारखंड प्रदेश की रांची जिला कमेटी द्वारा 22 फरवरी 2024 को जगतगुरु भगवान श्री विश्वकर्मा जी की जयंती के अवसर पर रांची स्थित सृजन हेल्प द्वारा संचालित मंदबुद्धि एवं मुख बधिर विद्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समिति द्वारा मुख बधिर एवं मंदबुद्धि के बच्चों के बीच पाठ्य सामग्रियों एवं खाद्य सामग्रियों का वितरण किया गया।
महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 दिलीप सोनी, प्रधान महासचिव विक्रांत विश्वकर्मा, दिनेश प्रजापति, अधिवक्ता संतोष स्वर्णकार सहित प्रदेश के पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित हुये। कार्यक्रम की अध्यक्षता रांची जिला अध्यक्ष विनोद शर्मा ने किया। इस अवसर पर जिला के पदाधिकारी भीम शर्मा, गोपाल प्रजापति, ज्ञान प्रजापति, सुनील विश्वकर्मा, सृजन हेल्प के संचालिका श्रीमती गुंजन गुप्ता एवं विद्यालय की शिक्षिकाएं उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।