सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया कल्याणदेव भागवत भवन का शिलान्यास

Spread the love

मुजफ्फरनगर। विश्वकर्मावंशीय शिक्षाऋषि वीतराग स्वामी कल्याणदेव महराज द्वारा स्थापित शुकतीर्थ आश्रम के विकास के लिये उत्तर प्रदेश सरकार 20 करोड़ रूपये खर्च करने जा रही है। स्वामी जी के 15वीं पुण्यतिथि के अवसर पर शुकतीर्थ आश्रम पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ ने यह घोषणा की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीतराग संत स्वामी कल्याण देव की समाधि स्थल और मंदिर में शीश झुकाकर श्रद्धा सुमन अर्पित की। उन्होंने शुकतीर्थ में पर्यटन से जुड़ी योजनाओं का शिलान्यास किया और एक वर्ष में सभी कार्य पूर्ण करने का भरोसा दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शुकतीर्थ का काशी, अयोध्या और मथुरा की तरह विकास किया जाएगा।


इस दौरान मुख्यमन्त्री ने आधुनिक भागवत कथा भवन के मॉडल का लोकार्पण किया व स्वामी ओमानंद के सानिध्य में शुकदेव गोशाला के विस्तारीकरण का लोकार्पण व अवलोकन किया। मुख्यमंत्री योगी ने अपने 36 मिनट के भाषण में धर्म, समाज और संस्कृति पर खूब बाते कही हैं। उन्होंने कहा कि भारत सन्तों की भूमि है। सन्तों का जीवन ही मानव कल्याण के होता है। श्री मद भागवत कथा का पांच हजार वर्ष पुराना शुकतीर्थ से नाता है। सन्तों की उपासना विधि अलग-अलग हो सकती है, लेकिन उनका उद्देश्य मानव कल्याण ही है। यह भारत की धरती है कि गुरुओं को पूजा जाता है और उनकी स्मृति में गुरु पूर्णिमा जैसा पर्व मनाया जाता है।


बता दें कि स्वामी कल्याणदेव महराज ने शिक्षण संस्थानों की लम्बी श्रृंखला खड़ी की है। उनके त्याग और समाज सेवा को लोग जीवन पर्यन्त याद रखेंगे। स्वामी कल्याणदेव महराज के शिष्य ओमानन्द महराज ने शुकतीर्थ से सम्बन्धित स्वामी जी की कल्पनाओं को उनके समक्ष रखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: