अरविन्द कुमार भारतीय नवक्रान्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत

1
Spread the love

लखनऊ। भारतीय नवक्रान्ति पार्टी (BNP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मकरन्द कुमार मखमेलपुरी ने लखनऊ निवासी अरविन्द कुमार को उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अरविन्द कुमार को प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत करने के साथ ही विश्वास व्यक्त किया है कि वह प्रदेश में पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे और आगामी चुनावों में पार्टी को बढ़त दिलाएंगे। अरविन्द कुमार ने अपने मनोनयन के बाद पार्टी नेतृत्व द्वारा उन पर भरोसा जताने पर आभार व्यक्त किया है। विश्वास दिलाया है कि पार्टी के विश्वास पर खरा उतरने के साथ ही पार्टी को ऊंचाई प्रदान करेंगे।

अरविन्द कुमार को भारतीय नवक्रान्ति पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर शुभचिंतकों और समर्थकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुये उन्हें बधाई दी है। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष मकरन्द कुमार मखमेलपुरी का आभार प्रकट किया है।

1 thought on “अरविन्द कुमार भारतीय नवक्रान्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

%d bloggers like this: