जिले के टॉप-5 नेताओं में युवा नेता मधुराज विश्वकर्मा, 50 हजार से ज्यादा हुये फ़ॉलोअर्स

Spread the love

फतेहपुर। लोकप्रियता की कोई उम्र नहीं होती, व्यक्ति अपने कर्मों से लोकप्रिय होता है। ऐसी ही एक शख्सियत है फतेहपुर जिले में जिसने 28 साल की उम्र में ही जिले के टॉप-5 नेताओं में जगह बना ली है। फेसबुक पेज पर भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा के 50 हजार से ज्यादा फ़ॉलोअर्स हो गये हैं।

बता दें कि जिले में साध्वी निरंजन ज्योति (केन्द्रीय मन्त्री) 357710 फ़ॉलोअर्स के साथ पहले स्थान पर हैं। सदर विधायक विक्रम सिंह 273576 फॉलोअर्स के साथ दूसरे, सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम 168588 फॉलोअर्स के साथ तीसरे, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा 51635 फ़ॉलोअर्स के साथ चौथे तथा भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा 50184 फ़ॉलोअर्स के साथ पांचवें स्थान पर हैं। मधुराज ने अपने मेहनत के बल पर जितनी कम उम्र में अपनी पहचान बनाई है ऐसा बिरले ही कर पाते हैं। यह मधुराज की लोकप्रियता और निष्ठापूर्वक कार्य करने का ही परिणाम है कि भाजपा जैसी पार्टी ने दोबारा युवा मोर्चा के अध्यक्ष के रूप में कमान सौंप दी।

मधुराज विश्वकर्मा के 50 हजार फ़ॉलोअर्स पूरे होने पर प्रशंसकों ने केक काटकर प्रसन्नता व्यक्त किया। इस अवसर में जिले के प्रवासी पंकज तिवारी (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य युवा मोर्चा), कोमल सिंह (जिला उपाध्यक्ष), प्रसून तिवारी, ऐश्वर्या सिंह चंदेल (महामंत्री युवा मोर्चा), शिवम ओमर (सोशल मीडिया प्रमुख), रोहित कश्यप, उदय प्रताप सिंह, राजवर्धन सिंह, शुभम त्रिपाठी (जिला मंत्री), सुयश आंबेडकर (मीडिया प्रमुख) रितिक विश्वकर्मा, गौरव अग्रहरी, अजीत सिंह वह तमाम आत्मीय कार्यकर्ताओं ने बधाई और शुभकामना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: