विजय विश्वकर्मा समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव मनोनीत

Spread the love

लखनऊ। समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द गिरि ने मिर्जापुर निवासी विजय विश्वकर्मा को युवजन सभा का प्रदेश सचिव मनोनीत किया है। 19 फरवरी को समाजवादी युवजन सभा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित की गई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की सहमति से युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द गिरि ने कार्यकारिणी घोषित की। कार्यकारिणी में मिर्जापुर निवासी विजय विश्वकर्मा को प्रदेश सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रदेश सचिव मनोनीत होने पर विजय विश्वकर्मा ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है उसका जिम्मेदारी के साथ पालन करूंगा। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द गिरि व सपा के राष्ट्रीय सचिव रामआसरे विश्वकर्मा के प्रति आभार प्रकट किया है। शुभचिंतकों और पार्टीजनों ने विजय विश्वकर्मा को बधाई दिया। है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: