सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मृतक नवीन झा के परिजनों को दिया दो लाख की मदद

फिरोजाबाद। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिरोजाबाद के सपा कार्यकर्ता नवीन झा की दुर्घटना में मृत्यु हो जाने पर उनके परिजनों को दो लाख रूपये की सहायता प्रदान किया है। इसके लिये समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्वमन्त्री राम आसरे विश्वकर्मा ने काफी प्रयास किया था।
नवीन झा फिरोजाबाद जिले के रैपुरा गांव के रहने वाले थे जो समाजवादी पार्टी के साथ ही अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा से भी जुड़े रहे। एक सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गये जिनका इलाज लम्बे समय तक आगरा के एक अस्पताल में चला, परन्तु उनको बचाया नहीं जा सका। उनके निधन की सूचना पर पूर्वमन्त्री राम आसरे विश्वकर्मा उनके घर गये तो परिवार की स्थिति देख काफी दु:खी हुये। वहां से लौटने के बाद पूरी जानकारी सपा मुखिया अखिलेश यादव को दिया। अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के कोष से दो लाख रूपये का चेक जारी कर दिया।
19 जून को समाजवादी पार्टी से फिरोजाबाद के सांसद अक्षय यादव और पूर्वमन्त्री राम आसरे विश्वकर्मा कई और लोगों के साथ नवीन झा के गांव रैपुरा पहुंचे और उनकी पत्नी वन्दना झा को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की तरफ से जारी 2 लाख रूपये का चेक प्रदान किया। सपा मुखिया अखिलेश यादव के इस कदम की समाजजनों के बीच काफी सराहना हो रही है। लोगों ने अखिलेश यादव, राम आसरे विश्वकर्मा व सांसद अक्षय यादव को धन्यवाद दिया है।
इस मौके पर विधान परिषद सदस्य दिलीप यादव, पूर्व विधायक रमेश चंचल, जिलाध्यक्ष सुमन देवी सविता, पूर्व जिलाध्यक्ष राम सेवक यादव, अवनीन्द्र यादव, रघुराज सविता, राकेश उपाध्याय, विश्वकर्मा महासभा के जिलाध्यक्ष रामबाबू झा, रवि शंकर शर्मा, राजवीर झा, विनोद कुमार झा एडवोकेट, प्रेम शर्मा, बेदप्रकाश शर्मा, सर्वेश शर्मा, किशोरीलाल शर्मा, पुनीत शर्मा, पीयूष शर्मा मैनपुरी, भूपेन्द्र शर्मा एटा, डिम्पल शर्मा एटा तथा उनके परिवार की पुत्री कु0 कृष्णा व पुत्र शिवम झा, अवनीश झा सहित परिवार के अन्य लोग भी मौजूद रहे।
—शिव प्रकाश विश्वकर्मा