वरिष्ठ पत्रकार गंगाराम विश्वकर्मा भाजपा ओबीसी मोर्चा मुम्बई के उपाध्यक्ष मनोनीत

Spread the love

मुम्बई। उत्तर भारतीय ओबीसी नेता व वरिष्ठ पत्रकार गंगाराम विश्वकर्मा को भाजपा ओबीसी मोर्चा मुम्बई का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता आर0यू0 सिंह, भाजपा मुम्बई उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी व भाजपा मुम्बई मंत्री प्रतीक करपे की उपस्थिति में भाजपा ओबीसी मोर्चा मुम्बई अध्यक्ष नरेन्द्र गांवकर ने गंगाराम विश्वकर्मा को मनोनयन पत्र सौंपा।

भाजपा मुम्बई प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गंगाराम विश्वकर्मा की उत्तर भारतीय ओबीसी समाज पर अच्छी पकड़ है। वे कई सामाजिक संस्थाओं से भी जुड़े हुए हैं। उनके इस मनोनयन से उत्तर भारतीय लोगों में काफी प्रसन्नता है। लोग बधाई दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: