रमेश पांचाल “हरियाणा कुश्ती संघ” के अध्यक्ष नियुक्त

Spread the love

रोहतक। विश्वकर्मा पांचाल समाज हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष रमेश पांचाल को हरियाणा कुश्ती संघ का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अभी तक वह संघ में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी निभा रहे थे। रमेश बोहर की नियुक्ति भारतीय कुश्ती संघ द्वारा की गई है। वह रोहतक जिले के बोहर गांव के निवासी हैं।

हरियाणा कुश्ती संघ का अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद रमेश बोहर ने कहा कि संघ द्वारा दी गई जिम्मेदारी का निर्वहन निष्ठा के साथ करूंगा। खिलाड़ियों के साथ किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जायेगा। रमेश पांचाल को कुश्ती संघ का अध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर खिलाड़ियों, शुभचिंतकों और समाजजनों ने बधाई दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: