रामआसरे विश्वकर्मा आरएलडी के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत

Spread the love

लखनऊ। जौनपुर निवासी राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेता रामआसरे विश्वकर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। आरएलडी के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय द्वारा घोषित भारी-भरकम कमेटी में रामआसरे विश्वकर्मा को भी जगह प्रदान की गई है और उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके पूर्व श्री विश्वकर्मा प्रदेश महासचिव थे। पूर्व में जौनपुर जिले के अध्यक्ष के रूप में भी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

ज्ञात हो कि इस नई कमेटी में 12 उपाध्यक्ष और 30 महासचिव मनोनीत किए गए हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में सचिव व सदस्य भी प्रदेश कार्यकारिणी में मनोनीत किये गए हैं। रामआसरे विश्वकर्मा के इस मनोनयन से लोगों में प्रसन्नता है, लोग बधाई दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: