राजस्थान सरकार ने “श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड” गठन हेतु जारी की अधिसूचना

0
IMG_20230712_120952
Spread the love

जयपुर। राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने राजस्थान में “श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड” गठन हेतु अधिसूचना जारी कर दी है। यह बोर्ड कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग के अंतर्गत कार्य करेगा। इस बोर्ड में कुल 19 व्यक्ति सम्मिलित होंगे जिसमें 9 व्यक्ति राजनैतिक क्षेत्र। से और 10 व्यक्ति शासकीय स्तर के होंगे। जो व्यक्ति राजनैतिक होंगे उनमें एक अध्यक्ष, एक उपाध्यक्ष व 7 सदस्य होंगे। शासकीय व्यक्तियों में 10 लोग होंगे जो अपर मुख्य सचिव व निदेशक स्तर के होंगे। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों का मनोनयन राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा।

इस बोर्ड का गठन किए जाने पर अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा, अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा व जांगिड़, सुथार समाज के अन्य संगठनों ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के प्रति आभार व्यक्त किया है। राजस्थान निवासी व अहमदाबाद में अपना कार्यक्षेत्र बना चुके वरिष्ठ कारीगर नेता कालूराम लोहार ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व जन अभियोग निवारण समिति के अध्यक्ष पुखराज पाराशर के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

%d bloggers like this: