इं0 विजेश शर्मा सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत

Spread the love

लखनऊ। समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 राजपाल कश्यप ने सहारनपुर निवासी वरिष्ठ सपा नेता इं0 विजेश कुमार शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। ज्ञात हो कि पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की पिछली कार्यकारिणी में इं0 विजेश कुमार शर्मा प्रदेश कोषाध्यक्ष थे।

वह अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। उनके इस मनोनयन पर समाजवादी पार्टी व शिल्पकार महासभा के लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है। साथ ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 राजपाल कश्यप के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

%d bloggers like this: