रामेश्वर जांगड़ा को राष्ट्रपति ने प्रदान किया ‘तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहस पुरस्कार’

Spread the love

दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने रामेश्वर जांगड़ा को ”तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहस पुरस्कार” प्रदान किया है। यह पुरस्कार रामेश्वर जांगड़ा को वायु साहस के लिए प्रदान किया गया है। राष्ट्रपति भवन में आयोजित पुरस्कार समारोह में जैसे ही Wingsuit Pilot रामेश्वर जांगड़ा का नाम पुकारा गया, विश्वकर्मावंशीय समाज में हर्ष की लहर दौड़ गई।
मूलरूप से राजस्थान के नागौर जनपद के ग्राम पंचायत हरसौलाव निवासी रामेश्वर जांगड़ा वर्तमान में संयुक्त राज्य अमेरिका में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं जो 10 वर्ष से संयुक्त राज्य अमेरिका में ही प्रवास कर रहे हैं। रामेश्वर जांगड़ा के पिता बुधराम जांगिड़ हरियाणा राज्य सरकार में सार्वजनिक निर्माण विभाग से सेवानिवृत्त हैं। इनके बड़े भाई रामदेव जांगिड़ भी भारतीय वायुसेना से सेवानिवृत्त हैं और वर्तमान में शिक्षा विभाग में वरिष्ठ अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। वह जोधपुर में अम्बिका आश्रम के पास सीनियर सेकेन्ड्री स्तरीय आदित्य पब्लिक स्कूल संचालित कर रहे हैं।
‘विश्वकर्मा किरण’ पत्रिका परिवार की तरफ से बहुत—बहुत बधाई।

—मनोज कुमार शर्मा (पत्रकार) जयपुर

[wpdevart_youtube width=”640″ height=”385″ autoplay=”0″ theme=”dark” loop_video=”0″ enable_fullscreen=”1″ show_related=”1″ show_popup=”0″ thumb_popup_width=”213″ thumb_popup_height=”128″ show_title=”1″ show_youtube_icon=”1″ show_annotations=”1″ show_progress_bar_color=”red” autohide_parameters=”1″ set_initial_volume=”false” initial_volume=”100″ disable_keyboard=”0″]7njuQL8tznQ[/wpdevart_youtube]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: