परमेन्द्र जांगड़ा व अमित विश्वकर्मा भाजपा पश्चिमी क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश ने एक बार फिर पिछड़ों को साधना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में अति पिछड़ी जातियों में काफी मजबूत माने जाने वाले विश्वकर्मा समाज को भी पार्टी से जोड़ने व संगठन में भागीदारी बढ़ाने का काम शुरू हो गया है। भाजपा के पुराने कार्यकर्ता व राष्ट्रीय परिषद के सदस्य रहे डा0 परमेन्द्र जांगड़ा व युवा नेता अमित विश्वकर्मा को पश्चिमी क्षेत्र का उपध्यक्ष बनाया गया है।
डा0 परमेन्द्र जांगड़ा गाजियाबाद के तो अमित विश्वकर्मा शामली के निवासी हैं। इन दोनों लोगों को पश्चिमी क्षेत्र की क्षेत्रीय कमेटी में उपाध्यक्ष बनाकर विश्वकर्मा समाज की संगठन में भागीदारी तय कर दी है। दोनों लोगों को उपाध्यक्ष बनाये जाने पर पूर्व राज्यमन्त्री व भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डा0 कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जगदीश पांचाल सहित कई नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष व संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *