बहराइच की निशा शर्मा समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव मनोनीत

Spread the love

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की संस्तुति से महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने बहराइच की निशा शर्मा को राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया है। निशा शर्मा अति वरिष्ठ समाजसेविका हैं और कई सामाजिक संगठनों से जुड़ी हैं। पार्टी के प्रति उनकी सक्रियता और समर्पण को देखते हुये ही उन्हें राष्ट्रीय सचिव जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी दी गई है।

ज्ञात हो कि लम्बे समय से समाजवादी पार्टी से जुड़ी निशा शर्मा समाजसेवी होने के साथ ही आध्यात्मिक विचारों की महिला हैं। क्षेत्र में उनकी अलग पहचान है। इसके पूर्व भी वह महिला सभा की राष्ट्रीय सदस्य रही हैं। निशा शर्मा ने कहा कि पार्टी ने उन पर विश्वास कर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है जिस पर खरा उतरने के लिये वह संकल्पित हैं। आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनवाने के लिये वह घर-घर जाकर प्रचार करेंगी। निशा शर्मा को महिला सभा का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किये जाने पर शुभचिंतकों और पार्टीजनों ने बधाई दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: