मथुरा में सम्पन्न हुई अखिल भारतीय विश्वकर्मा विराट संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक

Spread the love

मथुरा। अखिल भारतीय विश्वकर्मा विराट संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन सुखधाम धर्मशाला गोवर्धन मथुरा में आयोजित किया गया। अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम भगवान विश्वकर्मा की पूजा कर माल्यापर्ण और दीप प्रज्वलित किया गया। तत्पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष की अनुमति से एजेंडे पर बैठक की कार्यवाही प्रारंभ हुई। पहले आधे घंटे का समय वक्ताओं को अपने विचार व्यक्त करने के लिए दिया गया। वक्ताओं में सर्व श्री निरंजन पांचाल वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य गुरुग्राम, धर्म सिह प्रधान पलवल, रणवीर सिह पांचाल हरियाणा प्रदेश संगठन मंत्री, रामरतन विश्वकर्मा, भरत पांचाल वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य, हिरेन्द्र पांचाल मध्यप्रदेश महामंत्री, धरमबीर सिह निगम पार्षद वृंदावन वर्ड नंबर 8 ने अपने विचार व्यक्त किए।

सभी वक्ताओं ने सामाजिक एकता पर बल दिया। उनका मानना था कि यदि समाज के किसी व्यक्ति को संगठन की सहायता की जरूरत है तो वहां सहायता के लिए पहुंचना चाहिए । सभी ने संगठन से जुड़ने की अपील भी की। निरंजन पांचाल ने उन्नाव में मोहिनी विश्वकर्मा के साथ हुई घटना के विषय में सदन को बताया कि किस विषम परिस्थिति में मोहिनी से मिलकर आए थे। इसके बाद विधिवत रूप से बैठक की कार्यवाही शुरू हुई।

एजेंडे पर बोलते हुए राष्ट्रीय संगठन मंत्री ओम प्रकाश चित्रोदे ने कोष बृद्धि पर अपने सुझाव रखे तथा अखिल भारतीय विश्वकर्मा विराट संघ के राष्ट्रीय युवा मण्डल अध्यक्ष के लिए प्रीत पांचाल कोसीकलां, मथुरा उत्तर प्रदेश का नाम प्रस्तावित किया। महिला मण्डल अध्यक्ष के लिए भी उनका सुझाव था कि मध्य प्रदेश की आगामी बैठक में महिला मण्डल अध्यक्ष की भी नियुक्ति की जाए। सुरेश पांचाल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने उपरोक्त प्रस्ताव का समर्थन किया। सुरेश का सुझाव था कि अधिक से अधिक युवाओ को संगठन से जोड़ा जाए। विनोद विश्वकर्मा कार्यकारी अध्यक्ष ने भी प्रस्ताव का समर्थन किया अमन गोड राष्ट्रीय महामंत्री ने एजेंडे पर अपने विचार रखे तथा प्रस्ताव का समर्थन किय। राजनीतिक भागीदारी पर भी जोर दिया। उत्तर प्रदेश अध्यक्ष राजू पांचाल ने भी प्रस्ताव का समर्थन किया।

अपने सम्बोधन में राजू पांचाल ने कहा कि सदस्यता अभियान में आ रही रुकावट पर सभी को विचार कर उसका निस्तारण करना चाहिये। उनका कहना था कि यदि सदन की स्वीकृति हो तो सदस्यता शुल्क 100 रुपये किया जाए ताकि अधिक सदस्य बन सकें। मधुसूदन विश्वकर्मा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ने आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। उन्होने बताया कि लगभग 86 सदस्य इस साल संगठन से जुड़े हैं। कुछ सदस्यों के पैसे अभी आने शेष हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल पांचाल विश्वकर्मा ने अपने सम्बोधन में कार्यकारिणी बैठक में उठाई गई सभी शंकाओं और प्रश्नों का विस्तार से जबाब दिया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि हमारे संविधान में त्रिवार्षिक और त्रिमासिक सदस्यता का प्रावधान है, लेकिन ऐसे सदस्यों को कार्यकारिणी में पदाधिकारी नहीं बनाया जा सकता। हर तीन महीने या तीन साल के बाद उनकी सदस्यता स्वतः समाप्त हो जाती हैं, ऐसे लोगों को फिर से सदस्य बनाना पड़ेगा। उनका कहना था कि यदि प्रदेश अध्यक्षों को सदस्यता अभियान में हमारी जरूरत पड़ती है तो साथ चल कर अभियान को सफल बना सकते हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि कोई पदाधिकारी कार्य करने में असमर्थ है तो वह पद छोड़ सकता है और दूसरों को कार्य करने का अवसर दे सकता है। तीन महीने बाद फिर से समीक्षा कर निर्णय लिया जाएगा। संगठन मंत्री द्वारा रखे प्रस्ताव पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपनी स्वीकृति प्रदान की तथा प्रीत पांचाल कोसीकलां मथुरा को युवा मण्डल का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त कर पत्र प्रदान किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि यह बड़ी जिम्मेदारी प्रीत पांचाल को दी जा रही है उम्मीद है प्रीत पांचाल अधिक से अधिक युवाओं को संगठन के साथ जोड़ेंगे व अपनी युवा मण्डल की कार्यकारिणी का गठन करेंगे।

-विज्ञापन-

उत्तर प्रदेश अध्यक्ष राजू पांचाल और प्रीत पांचाल की शिफ़ारिश पर राष्ट्रीय अध्यक द्वारा राम रतन विश्वकर्मा को जिला आगरा का अध्यक व हरि शंकर पांचाल को मथुरा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में भी कई नियुक्तियाँ की गई जिसमें अशोक पांचाल पलवल को राष्ट्रीय संगठन मंत्री तथा महेश पांचाल पलवल व रवींद्र पांचाल को राष्ट्रीय प्रचार मंत्री नियुक्त किया गया। तेज सिह पांचाल व राम स्वरूप तंवर मथुरा को राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त किया गया। बैठक के आयोजन का दायित्व अखिल भारतीय विश्वकर्मा विराट संघ के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष राजू पांचाल व प्रीत पांचाल ने निभाया।

आयोजकों की तरफ से सभी पदाधिकारियों को और सदस्यों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मध्य प्रदेश से आए सदस्यों द्वारा पगड़ी पहनाकर तथा मथुरा समाज द्वारा अध्यक्ष का सम्मान किया गया। मथुरा समाज द्वारा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष का भी समान स्मृति चिन्ह देकर किया गया। बैठक में आए सभी सदस्यों का आयोजकों द्वारा पटका पहनाकर सम्मानित किया गया उत्तर प्रदेश अध्यक्ष राजू पांचाल द्वारा बैठक में आए सभी प्रतिनिधियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

-विज्ञापन-

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: