कुलदीप जांगिड़ भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव मनोनीत

गाज़ियाबाद। भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितेश पाल ने गाज़ियाबाद निवासी कुलदीप जांगिड़ को राष्ट्रीय संयुक्त सचिव मनोनीत किया है। संयुक्त सचिव के साथ ही उन्हें राष्ट्रीय प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद की भी जिम्मेदारी दी गई है। कुलदीप जांगिड़ मूलतः राजस्थान प्रदेश के निवासी हैं। करौली जिले के एक छोटे से गांव मकनपुर में इनका जन्म 10 अक्टूबर 1995 को हुआ था। परिवार में पिता घनश्याम जांगिड़, माता पुष्पा देवी, 2 भाई और 2 बहन हैं। कुलदीप के पिता मार्बल पत्थर का काम करते हैं। वह अपने पिता के साथ 2004 में उत्तर प्रदेश के जिला ग़ाज़ियाबाद में आये तथा अपनी शिक्षा भागीरथ स्कूल से पूरी की तथा चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरी कर वह स्कूलो में जूडो-कराटे की ट्रेनिंग देने लगे।
कुलदीप को समाज सेवा करना बहुत अच्छा लगता है। वह प्रतिवर्ष अपना जन्मदिन गरीब बच्चों के साथ मनाते हैं। वह बहुत से सामाजिक संगठनों ने से जुड़े हैं तथा अनेको बार सम्मानित भी हुए हैं। अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा दिल्ली और उत्तर प्रदेश में भी कुलदीप समाज की सेवा में सच्चे मन से लगे रहते हैं। 2014 में वह राजनीति में आये तभी से उन्होंने इतने कम समय में अपनी मेहनत के दम पर मुकाम हासिल किया। उन्होंने अपना आदर्श डॉ प्रमेन्द्र जांगिड़ (क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, भाजपा, उत्तर प्रदेश), नितेश पाल जी और हर कदम पर उनके भाई की तरह साथ देने वाले यशपाल जांगिड़ (वरिष्ठ उपमंत्री एवं प्रदेश प्रवक्ता, अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा, प्रदेश सभा, उत्तर प्रदेश) को माना है। इन सभी के सानिध्य और उच्च मनोबल के साथ राजनीति में कदम रखा।
कुलदीप ने भारतीय जनता पार्टी में कई पदों पर मंडल से लेकर जिला मीडिया प्रभारी तक अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी और मेहनत से निभाई। साथ ही भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष से लेकर अब वह भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन के संयुक्त सचिव व राष्ट्रीय प्रभारी नियुक्त किये गये हैं। उनके इस मनोनयन से समाज व पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं में प्रसन्नता है। लोगों ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी है। समस्त विश्वकर्मा समाज उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।
“विश्वकर्मा किरण” पत्रिका परिवार की तरफ से कुलदीप जांगिड़ को बहुत-बहुत बधाई।