पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व विधायक रामचन्द्र शर्मा

Spread the love

मुगलसराय। उत्तर प्रदेश विधानसभा में 10 वर्ष तक विधायक एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे स्व0 रामचन्द्र शर्मा (विश्वकर्मा) की 16वीं पुण्यतिथि 24 अप्रैल को काली महाल में मनायी गई। कांग्रेसियों ने पूर्व विधायक की पुण्यतिथि पर सर्वधर्म सभा कर समाज को एकता के धागे में पिरोने का संदेश दिया।


मुख्य अतिथि पूर्व विधान परिषद सदस्य राजेशपति त्रिपाठी और विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक अजय राय ने उनके आदर्श और सिद्धांतों पर विचार व्यक्त किया। पूर्व एमएलसी राजेशपति त्रिपाठी ने कहा कि सादगी से जीवन यापन करने वाले नेताओं की आज कमी हो गई है। रामचन्द्र शर्मा ने कई वर्षों तक मुगलसराय विधानसभा का प्रतिनिधित्व किया, लेकिन उनका सम्पूर्ण जीवन काफी साधारण रहा। जनता के बीच रहकर उन्होंने अपनी जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से पूरा किया। कहा कि हम सभी को उनके व्यक्तित्व से सीख लेने की जरुरत है।


पूर्व विधायक अजय राय ने कहा कि आज राजनीति अपने मूल उद्देश्य से भटकने लगी है। जनता की सेवा के बजाए स्वहित हावी होने लगा है। जनप्रतिनिधियों को पूर्व विधायक रामचन्द्र शर्मा जैसे व्यक्तित्व से सीख लेने की जरुरत है। जाति धर्म से ऊपर उठकर समाज में बदलाव करने की जरुरत है। इस दौरान चर्च के फादर विपिन सीजे व प्रकाश दास, मौलाना गुलाम रसूल, गुरुद्वारा के ज्ञानी साहिब सिंह, कथाव्यास स्वामी भजनानंद ने भी अपने विचार व्यक्त किया।


इस मौके पर स्वतंत्रता सेनानी डॉ0 रामप्रकाश शाह, वाचस्पति मिश्र, कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह मुन्ना, शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता, पूर्व शहर अध्यक्ष हीरालाल शर्मा, पूर्व विधायक के पुत्रगण शिवाजी शर्मा, मेवालाल शर्मा, हीरालाल शर्मा, नन्दलाल शर्मा, डॉ0 राजेश कुमार शर्मा व दिनेश कुमार शर्मा, रामजी गुप्ता सभासद, शाहिद तौसीफ, मधु राय, विजय गुप्ता, बृजेश गुप्ता, अकील अहमद, विजय त्रिपाठी, रजनीकांत पांडेय, इंद्रजीत शर्मा, सतीश बिंद आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: