डॉ0 कृष्णमुरारी विश्वकर्मा भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत

Spread the love

आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ0 कृष्णमुरारी विश्वकर्मा को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया गया है। डॉ0 कृष्णमुरारी दीदारगंज विधानसभा क्षेत्र से 2017 में भाजपा के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुके हैं। वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य हैं। यह दर्जा प्राप्त राज्यमन्त्री भी रह चुके हैं।
जिले के बिन्द्राबाजार निवासी डॉ0 कृष्णमुरारी विश्वकर्मा की आजमगढ़ जिले सहित पूरे प्रदेश में अलग पहचान है। प्रत्येक दिन वह अपने बिन्द्राबाजार स्थित आवास पर जनसुनवाई करते हैं। बहुत सारे पीड़ित लोग अपनी अर्जी लेकर पहुंचते हैं जिनकी मदद अधिकारियों से वार्ता करके करते हैं। सभी मित्रों और शुभचिंतकों ने बधाई दिया है।

1 thought on “डॉ0 कृष्णमुरारी विश्वकर्मा भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: