भाजपा नेता डॉ0 कृष्णमुरारी विश्वकर्मा का रांची में हुआ जोरदार स्वागत

रांची। अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा झारखण्ड प्रदेश के तत्वावधान में भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा झारखण्ड के सह प्रभारी डॉ0 कृष्णमुरारी विश्वकर्मा का स्वागत किया गया। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ निवासी पूर्वमंत्री डॉ0 कृष्णमुरारी विश्वकर्मा वरिष्ठ भाजपा नेता हैं जिन्हें पार्टी ने झारखण्ड प्रदेश में सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी है।
भाजपा ओबीसी मोर्चा झारखण्ड द्वारा आयोजित बैठक में भाग लेने रांची आये डॉ0 कृष्णमुरारी विश्वकर्मा का समाजजनों ने जोरदार स्वागत किया। दी अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा झारखण्ड प्रदेश के रांची स्थित कार्यालय पर अभिनन्दन समारोह आयोजित किया गया।
दी अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा झारखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 दिलीप सोनी के नेतृत्व में विश्वकर्मा समाज के लोगों ने डॉ0 कृष्णमुरारी विश्वकर्मा का स्वागत किया। इस स्वागत कार्यक्रम से सामाजिक एकता की कड़ी मजबूत हुई है। इस मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश प्रजापति, महासचिव विक्रान्त विश्वकर्मा, सुरेन्द्र विश्वकर्मा, राकेश शर्मा, राजेंद्र शर्मा, मनोज विश्वकर्मा, प्रभु विश्वकर्मा सहित काफी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।
-विज्ञापन-