अजीत माण्डन भाजपा राजस्थान के प्रदेश मन्त्री मनोनीत

0
IMG_20240302_095613
Spread the love

जयपुर। राजस्थान के तेज तर्रार भाजपा नेता अजीत माण्डन को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में प्रदेश मन्त्री बनाया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी0पी0 जोशी ने 1 मार्च को प्रदेश पदाधिकारियों की 30 नामों की सूची जारी की जिसमें विश्वकर्मा वंशीय समाज से आने वाले अजीत माण्डन का नाम प्रदेश मन्त्री के रूप में सम्मिलित है। ज्ञात हो कि अजीत माण्डन पिछले कई वर्षों से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हैं। इससे पूर्व वह युवा मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, प्रशिक्षण वर्ग के साथ ही आई0टी0 प्रदेश संयोजक की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। उनके प्रदेश मन्त्री मनोनीत होने पर पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ ही विश्वकर्मा, जांगिड़ समाज के लोगों ने बधाई दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

%d bloggers like this: