विश्वकर्मा मंच झारखंड के तत्वावधान में लोहार समाज का होली मिलन सम्पन्न

Spread the love

रांची। विश्वकर्मा मंच झारखंड के तत्वावधान में लोहार समाज का होली मिलन सम्पन्न हुआ। होली मिलन समारोह के साथ ही “पारिवारिक मिलन” व प्रतिभा सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। यह समारोह रांची के विधानसभा सभागार स्थित विधायक क्लब सेक्टर-2 धुर्वा में किया गया। इस समारोह की अध्यक्षता श्रीकांत शर्मा एवं संचालन सचिव राकेश कुमार शर्मा ने किया। कार्यक्रम का उद्घाटन HEC से मैनेजर रैंक से रिटायर्ड आर0टी0पी0 विश्वकर्मा ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम पूर्वाहन 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चला। इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि शम्भू शरण शर्मा, दुधेश्वर विश्वकर्मा, भोला शंकर विश्वकर्मा, सुरेश चंद्र शर्मा, जी थे। सम्मानित अतिथि सत्यनारायण शर्मा, गणेश ठाकुर, अर्जुन शर्मा, डा0 राजीव रंजन शर्मा, श्याम विजय लाल उपस्थित थे। सभी ने अपनी बातें समाज के उत्थान पर रखीं। सभी अतिथियों का स्वागत फूल-माला, बुके व शाल देकर किया गया।

इस अवसर पर विश्वकर्मा मंच झारखंड के सचिव अनुरोध पर सामाजिक कार्यों का विवरण एवं लेखा-जोखा कोषाध्यक्ष अरविन्द कुमार शर्मा द्वारा प्रस्तुत किया गया। समारोह में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, बच्चे, युवा एंव बुजुर्ग उपस्थित थे। इस समारोह में समाज के उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। समाज के ऐसे लोगों को भी सम्मानित किया गया जो विश्वकर्मा मंच झारखंड के साथ लगातार जुड़े रहे हैं और समाज का विकास करने में अपना बहुमूल्य योगदान किए है।

उद्घाटनकर्ता आर0टी0पी0 विश्वकर्मा ने शिक्षा पर जोर देते हुये कहा कि शिक्षित समाज ही गलत विचारों का विरोध कर सकता हैं। दहेज जैसा कुप्रथा दूर होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये श्रीकांत शर्मा ने कहा कि झारखण्ड सरकार भी केरल की तर्ज पर आर्टिजन बोर्ड का गठन करे।मुख्य संरक्षक सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि समाज के लोगों को किसी न किसी राजनीतिक पार्टी में जुड़कर रहना चाहिए। इस तरह के कार्यक्रम होने से लोगों में जागरूकता आती है और लोगों मे मेल-मिलाप बढ़ता है।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कोषाध्यक्ष अरविन्द कुमार शर्मा, सह कोषाध्यक्ष प्रदीप विश्वकर्मा, जिला सचिव मनोज विश्वकर्मा, रांची क्षेत्र के प्रभारी प्रदीप कुमार, नवीन निश्चल, विनय शर्मा, कौशल किशोर शर्मा, निरंजन कु शर्मा, सतीश शर्मा, महेश विश्वकर्मा, संजय कुमार, राधाकांत शर्मा, रेणु शर्मा, कविता शर्मा, संगीता देवी, रेखा कुमारी, रवि विश्वकर्मा, अंकिता कर्मकार, अनीता विश्वकर्मा, कुसुम शर्मा, माला रानी शर्मा, सुषमा विश्वकर्मा, नंदनी कुमारी, रीना कुमारी, बांकेलाल शर्मा, गोपाल कर्मकार, वीरेन्द्र शर्मा, मानिकचंद ठाकुर, राजेश विश्वकर्मा, अरूण शर्मा का बहुमूल्य योगदान रहा। अंत में धन्यवाद ज्ञापन मनोज विश्वकर्मा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: