जयन्ती पर किया महेन्द्र भल्ला का भावपूर्ण स्मरण

Spread the love

सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रख्यात समाजवादी चिंतक व मुरादाबाद मंडल विकास निगम के चेयरमैन रहे स्व0 महेन्द्र भल्ला का 71वां जन्मदिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने महेंद्र भल्ला के आदर्शों व विचारों का अनुसरण कर समाजवादी विचारधारा को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
स्थानीय विश्वकर्मा चौक स्थित अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के शिविर कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में सपा कार्यकर्ताओं ने प्रख्यात समाजवादी चिंतक महेन्द्र भल्ला के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए समाजवादी पार्टी उ0प्र0 के विशेष आमन्त्रित सदस्य व अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इं0 विजेश कुमार शर्मा ने कहा कि स्व0 महेन्द्र भल्ला, संघर्ष की प्रतिमूर्ति थे जिन्होंने आजीवन शोषित, पीड़ित व वंचित समाज के साथ ही महिला उत्पीड़न के खिलाफ आंदोलन चलाकर न्याय दिलाने का काम किया था।
उन्होंने कहा कि चाहे माया त्यागी कांड हो या उषा धीमान कांड, सभी मामलों में महेन्द्र भल्ला ने निर्णायक संघर्ष करने काम किया था। उन्होंने कहा कि महेन्द्र भल्ला के आदर्शों व विचारधारा का अनुसरण करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
सुधीर सोहल ने कहा कि स्व0 महेन्द्र भल्ला, केन्द्रीय मन्त्री राजनारायण के निकट रहे जिन्होंने राजनारायण के कंधे से कंधा मिलाकर समाजवादी आंदोलन में अपना पूरा योगदान दिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने महेन्द्र भल्ला के योगदान के चलते उन्हें मुरादाबाद मंडल विकास निगम का चेयरमैन बनाने का काम किया था।
कार्यक्रम को वरिष्ठ सपा नेता चौ0 अब्दुल गफूर, सपा छात्रसभा के जिलाध्यक्ष फहाद सलीम, नागेन्द्र राणा, सपा अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष नदीम कुरैशी, वेदपाल पटनी, राजकुमार प्रधान, सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष महजबी खान, रतन यादव, डा0 पवन धीमान, संजय शर्मा, अशोक कुमार धीमान एडवोकेट, नितिन कुमार एडवोकेट, कुंवरपाल राठी, मा0 रविदत्त धीमान, मा0 गोवर्धन धीमान, मा0 ज्योति प्रसाद धीमान, दिलशाद पंवार, जमाल साबरी, कमल कश्यप, संजय शर्मा ने भी सम्बोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: