राष्ट्रीय उद्घोषक त्रिलोक सुथार दिल्ली में ऑल मीडिया काउंसिल पुरस्कार से सम्मानित

दिल्ली। ऑल मीडिया काउंसिल द्वारा देश की राजधानी दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में ऑल मीडिया काउंसिल अवॉर्ड समारोह 2024 का आयोजन किया गया जिसमे देश भर की 45 हस्तियों का सम्मान किया गया। आयोजन में शिव विधानसभा के जयसिंधर स्टेशन निवासी (नौपाट) राष्ट्रीय उद्घोषक त्रिलोक सुथार को सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार इनके विगत कई वर्षों से सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक कार्यक्रमों में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट मंच संचालक के रूप में बेहतरीन कार्य करने पर दिया गया। सुथार ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जैसे दिग्गज राजनेताओं के कार्यक्रम में मंच संचालन किया है, उनके योगदान को देखते हुए उपरोक्त सम्मान दिया गया। इससे पूर्व त्रिलोक को कई राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय स्तरीय सम्मान से नवाजा जा चुका है। इस राष्ट्रीय कार्यक्रम का संचालन भी त्रिलोक सुथार द्वारा किया गया।