अरविन्द जांगिड़ भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी मनोनीत

0
IMG_20211204_092420
Spread the love

दौसा/जयपुर। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा राजस्थान की दौसा जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, भाजपा ओबीसी मोर्चा राजस्थान ओमप्रकाश भड़ाना, दौसा जिला अध्यक्ष भाजपा डॉ0 रतन तिवारी के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष पूरण मल सैनी ने भाजपा ओबीसी मोर्चा दौसा की कार्यकारिणी का विस्तार किया। कार्यकारिणी में अरविन्द जांगिड़ ठिकरिया (सिकराय) को ओबीसी मोर्चा दौसा का जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त मनोनीत किया गया।

ज्ञात हो कि श्री जांगिड पूर्व में भी भाजपा संकल्प से सिद्धि न्यू इंडिया महाभियान के जयपुर संभाग के मीडिया प्रभारी के पद पर कार्यरत रहे हैं। वह अखिल भारतीय जांगिड ब्रह्मण महासभा राजस्थान के प्रदेश प्रभारी आईटी के पद पर भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। जांगिड सामाजिक कार्यों में सदैव अपना योगदान देते रहते है। जांगिड ने बताया कि उन जैसे साधारण कार्यकर्ता को सम्मान जनक पद पर मनोनीत कर भाजपा पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने जांगिड़ समाज का मान बढ़ाया है।

जांगिड ने यह भी बताया कि वे लंबे समय से भाजपा पार्टी की विचारधारा के साथ जुड़े हुए हैं और आगे भी भाजपा के लिए सक्रियता से अपना कार्य करेंगे। आमजन की समस्याओं को पार्टी के सामने रख कर उनका समाधान करवाने का भी प्रयास करेंगे। जांगिड की नियुक्ति पर जांगिड़ समाज के साथ-साथ ओबीसी वर्ग और मित्रजनों ने खुशी जाहिर की और उन्हें शुभकामना प्रेषित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

%d bloggers like this: