राजेश्वरी प्रसाद विश्वकर्मा को नगर विकास विभाग में उप सचिव पद पर मिली नवीन तैनाती

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सचिवालय में उप सचिव पद पर तैनात राजेश्वरी प्रसाद विश्वकर्मा को नगर विकास विभाग में नवीन तैनाती मिली है। अभी तक वह औद्योगिक विकास विभाग में अपने दायित्व का निर्वहन कर रहे थे। ज्ञात हो कि बीते वर्ष 31 दिसम्बर को ही उनकी पदोन्नति अनु सचिव से उप सचिव पद पर हुई थी। पदोन्नति के बाद भी वह उसी विभाग में जिम्मेदारी निभा रहे थे। नगर विकास विभाग में उनकी नवीन तैनाती का आदेश 11 फरवरी को जारी किया गया।
बस्ती जिले के सकरावल, संग्रामपुर निवासी राजेश्वरी प्रसाद विश्वकर्मा की प्रारंभिक शिक्षा नेशनल इंटर कॉलेज हरैया से, इंटरमीडिएट राजकीय इंटर कॉलेज अयोध्या से और स्नातक व परास्नातक की पढ़ाई आपने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से की। उसके बाद वर्ष 1998 में सचिवालय सेवा में आ गए। इस दौरान राजेश्वरी प्रसाद राजस्व विभाग, उच्च शिक्षा, समाज कल्याण, सिंचाई, खाद्य सुरक्षा, औषधि प्रशासन विभाग, स्थापना एव औद्योगिक विकास विभाग में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। अब वह नगर विकास विभाग में अपनी सेवाएं देंगे।