विश्वकर्मा प्रकटोत्सव पर रेड ब्रिगेड नाशिक ने निकाली वाहन रैली

Spread the love

नाशिक। प्रभु विश्वकर्मा प्रकट दिवस के शुभ अवसर पर “श्री विश्वकर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट (रेड ब्रिगेड) नाशिक” द्वारा सामाजिक जागरूकता के उद्देश्य से विश्वकर्मा सद्भावना अभियान रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नाशिक महानगर पालिका के अति सम्माननीय नगर सेवक श्याम बड़ोदे, सतीश सोनावणे, सुनील खोड़े तथा सचिन कुलकर्णी के साथ समाज सेवक प्रकाश चौहान द्वारा शुभकामनाओं और शुभसंदेशों के साथ किया गया। रेड ब्रिगेड नाशिक द्वारा किया गये विगत कार्यों को ध्यान में रखते हुए सभी अतिथियों ने अपने—अपने वक्तव्यों में रेड ब्रिगेड नाशिक की प्रसंशा करते हुए प्रफुल्लित होकर सामाजिक उत्थान हेतु सदैव साथ रहने व साथ कार्य करने का वचन दिया। इस शुभ अवसर पर सभी अतिथियों ने रेड ब्रिगेड से प्रेरणा लेते हुए स्वयं की संस्थानों में रेड ब्रिगेड जैसी व्यवस्था स्थापित करने की बात कही। तत्पश्चात वह लम्हा आया जिसका इंतज़ार रेड ब्रिगेड के सभी सदस्य पिछले दो महीनों से कर रहे थे और रैली की शुरुआत हुयी।


सद्भावना अभियान रैली की शुरुआत नाशिक के कार्यालय कालानगर से शुरू हुई, उस समय का दृश्य काफी मनोरम था। सबसे आगे सामाजिक उद्देश्यों की पूर्ति करने हेतु सजाया हुआ रथ और उसके पीछे कतारबद्ध यातायात नियमों का पालन करते हुए मोटर साईकिल पर सवार लगभग सवा सौ सदस्य। कतारबद्ध रेड ब्रिगेडियर्स को देखकर ऐसा प्रतीत हुआ कि सभी समाज की दशा और दिशा बदलने हेतु प्रतिबद्ध हो चुके हैं। रैली प्रथम पड़ाव पर पाथर्डी फाटा पहुंची, वहां पर विश्वकर्मावंशियों द्वारा रेड ब्रिगेड का पूरे जोर-शोर से स्वागत हुआ। पाथर्डी फाटा पर सभी विश्वकर्मावंशियों द्वारा जीवन सुरक्षा हेतु “हेलमेट शक्ति नहीं, सुरक्षा है” जैसे विषयों को पालन करने के लिए लोगों को सन्देश दिया गया। तत्पश्चात इसी क्रमानुसार सामाजिक विषयों पर सन्देश देते हुए सद्भावना अभियान रैली अम्बड़ गांव, लिंक रोड, अशोक नगर, गंगापुर रोड, जूना गंगापुर, नाका सिंग्नल, पेठरोड, फुले नगर, पंचवटी कारंजा, सोमवार पेठ विश्वकर्मा मंदिर शालीमार, एन0डी0 पटेल रोड, द्वारका, जांगिड़ भवन, तिगरानियां रोड, टाकली गांव होते हुए पंचक गांव के विश्वकर्मा कालोनी स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर पर रैली का समापन हुआ। इस रैली के दौरान “लड़की बचाओ, परिवार बचाओ”, “पानी बचाओ, जीवन बचाओ”, “बच्चे स्वस्थ, देश स्वस्थ” आदि विषयों पर लोगों में सन्देश दिया गया।


इस रैली को सफल बनाने के लिए रेड ब्रिगेड नाशिक की टीम ने सेवा समर्पण भावना के साथ कई दिन पूर्व ही तैयारी शुरू कर दी थी। उनके इसी तैयारी और पूर्ण योगदान के फलस्वरूप इस रैली को अपार सफलता मिली और पूरे नाशिक में यह रैली चर्चा का विषय बन पाया। इस सफल योगदान के लिए रेड ब्रिगेड नाशिक टीम की जितनी प्रसंशा की जाय उतनी कम है। रेड ब्रिगेड नाशिक के इस आयोजन ने संस्था को बहुत ही गौरवान्वित किया है, संस्था इसके लिए इनका सहृदय आभार प्रकट करती है और सामाजिक सौहार्द के लिए सदैव ऐसे कार्यों की कामना करती है। मुम्बई से आठ सदस्यीय टीम ने भी इस सफल आयोजन में बढ़-चढ़ कर भाग लिया। संस्था इनका भी आभार व्यक्त करती है, जो सदैव ऐसे कार्यों में सहभागी होने के लिए तत्पर रहते हैं।
रैली के आयोजन में राष्ट्रीय सलाहकार श्याम विश्वकर्मा, नाशिक टीम के जिलाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, अरविन्द विश्वकर्मा, प्रदीप विश्वकर्मा, सुभाष विश्वकर्मा, नन्दकिशोर विश्वकर्मा, राजेन्द्र भालेराव, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, प्रवीण शर्मा, विनोद विश्वकर्मा, राजेन्द्र विश्वकर्मा, राम वर्मा, राजेश विश्वकर्मा, राजेश्वर शर्मा, श्यामलाल विश्वकर्मा, अच्छेलाल विश्वकर्मा, अर्जुन विश्वकर्मा, महेश विश्वकर्मा, जितेन्द्र विश्वकर्मा, रामावतार विश्वकर्मा, अयोध्या विश्वकर्मा, रमाशंकर विश्वकर्मा, होरीलाल यादव, अशोक विश्वकर्मा, श्रवण विश्वकर्मा, अरविन्द विश्वकर्मा (पुल्ली), संजय विश्वकर्मा, शिवकुमार विश्वकर्मा, बेचू विश्वकर्मा, हरीश विश्वकर्मा, रामनरेश विश्वकर्मा, संतोष विश्वकर्मा, दिनेश विश्वकर्मा, प्रेमचन्द विश्वकर्मा, विजयशंकर विश्वकर्मा, अनिल चौहान, उदयराज विश्वकर्मा, धर्म विश्वकर्मा, भाईलाल विश्वकर्मा, अमित विश्वकर्मा, संतोष विश्वकर्मा (गज्जू), श्रीकान्त विश्वकर्मा, भुवाल विश्वकर्मा के साथ रैली में भाग लेने मुम्बई से आये कृष्णप्रसाद विश्वकर्मा, अनिल विश्वकर्मा, अशोक ठाकुर, सुजीत विश्वकर्मा, गोरखनाथ विश्वकर्मा, नन्दलाल विश्वकर्मा, रामश्रृंगार विश्वकर्मा, रामानुज विश्वकर्मा सभी का योगदान महत्वपूर्ण और सराहनीय रहा।

1 thought on “विश्वकर्मा प्रकटोत्सव पर रेड ब्रिगेड नाशिक ने निकाली वाहन रैली

Leave a Reply to धीरेंद्र पांचाल Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: