श्रावस्ती के कलकलवा में मनाई गई विश्वकर्मा पूजा, निकली शोभायात्रा

श्रावस्ती। विश्व निर्माणकर्ता जगत पिता भगवान विश्वकर्मा की पूजा वा शोभायात्रा बहुत हर्षोउल्लास के साथ भगवान विश्वकर्मा के वंशजो द्वारा मनाया गया। मुख्य आयोजक प्रधान किशोरी लाल विश्वकर्मा, अध्यक्ष दी आखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा जिला श्रावस्ती रहे। शोभायात्रा में उपस्थित लोकसभा 58 जनपद श्रावस्ती के सांसद चौधरी राम शिरोमणि वर्मा ने पहुंचकर लोगों का उत्साह वर्धन किया।
दि अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा के कार्यकारिणी प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 अखिलेश कुमार विश्वकर्मा, संत कबीर नगर से पहुंचकर जनपद श्रावस्ती के विश्वकर्मा समाज के लोगों की खूब सराहना की और सभी लोगों को उत्साह वर्धन भी किया। वार्ड नंबर 10 के जिला पंचायत सदस्य हरीश गांधी जायसवाल ने शोभायात्रा में पूरा समय देकर समस्त विश्वकर्मा परिवार का उत्साह बढ़ाया और भगवान विश्वकर्मा की शोभायात्रा सफल बनाने का संकल्प पूरा किया।
जनपद बहराइच से आए हुए विश्वकर्मा समाज के समर्पित सामाजिक कार्यकर्ता नंदकिशोर विश्वकर्मा, बराती लाल विश्वकर्मा, एडवोकेट शिव नरेश विश्वकर्मा, जमुनहा ब्लॉक के विश्वकर्मा वंशज अपने दल बल के साथ सभी लोग भगवान विश्वकर्मा की शोभायात्रा में संगठित और समर्पित रहे। सभी लोगों को प्रधान किशोरी लाल विश्वकर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।