अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ऊषा विश्वकर्मा सम्मानित, उप मुख्यमन्त्री ने दिया अवॉर्ड

Spread the love

लखनऊ। महिलाओं की सशक्त आवाज बनकर उभरी और आत्मरक्षा के गुर सिखाने वाली रेड ब्रिगेड की संस्थापक ऊषा विश्वकर्मा को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमन्त्री दिनेश शर्मा ने ऊषा विश्वकर्मा को अवॉर्ड देकर सम्मानित किया।

ऊषा विश्वकर्मा को टाइम्स ग्रुप की तरफ से ‘फेमिना स्पार्क अवॉर्ड’ तथा सेवाधाम संस्थान की तरफ से ‘शक्ति अवॉर्ड’ प्रदान किया गया। यह दोनों अवॉर्ड उप मुख्यमन्त्री ने अपने हाथों प्रदान किया। इस अवसर पर कई अन्य ख्यातिप्राप्त महिलाओं को भी सम्मानित किया गया।

ऊषा विश्वकर्मा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुये कहा कि यह अवॉर्ड उनकी संस्था ‘रेड ब्रिगेड’ को और जोश के साथ कार्य करने की प्रेरणा है। उन्होंने इस सम्मान के लिये उप मुख्यमन्त्री और संस्थाओं के पदाधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: