रांची में विश्वकर्मा समाज की प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न

Spread the love

रांची। विश्वकर्मा महासभा की प्रदेश स्तरीय बैठक रांची में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 दिलीप सोनी ने किया। इस बैठक में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश प्रजापति, कोषाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, प्रदेश महासचिव सदन प्रजापति सहित प्रदेश के कई पदाधिकारी गण एवं रांची जिला अध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित होकर विचारों को रखे। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि रांची जिला कमेटी को जल्द से जल्द मजबूत किया जाय और प्रखंड से लेकर वार्ड स्तर तक कमेटी को संगठित किया जाय।

रांची जिला द्वारा रक्तदान शिविर लगाने का भी निर्णय लिया गया, साथ ही समाज के अंतिम पायदान पर बैठे लोगों को समस्याओं के समाधान के लिए रांची जिला को तत्पर रहने का निर्देश दिया गया। बैठक में 5 सूत्रीय मांग को लेकर जल्द ही प्रदेश का एक शिष्टमंडल महामहिम राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री से मिलकर ज्ञापन सौंपेंगा। बैठक में सभी लोगों ने विचार दिए कि हर परिस्थिति का सामना करते हुए विश्वकर्मा समाज को मजबूत करते हुए विश्वकर्मा वंशजों को एकजुट करने का प्रयत्न करेंगे।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 दिलीप सोनी ने कहा कि आज विश्वकर्मा वंशज एक मंच पर आकर विचारों को रख रहे हैं, समाज की एकता को बनाए रखने में अपना योगदान दे रहे हैं, यह गर्व की बात है। विश्वकर्मा समाज को आगे बढ़कर अपने अधिकारों को प्राप्त करना होगा चाहे वह सामाजिक अधिकार हो या राजनीतिक। अपने अधिकार के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ने की जरूरत है। कहा कि दि अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा पूरे भारत में मजबूत स्थिति में कार्य कर रही है। झारखंड प्रदेश कमेटी जल्द ही प्रदेश के सभी जिलों में जिला कमेटी का गठन करेगी और प्रदेश स्तरीय सम्मेलन का आयोजन करेगा।

इस बैठक में प्रधान महासचिव विक्रांत विश्वकर्मा, युवा अध्यक्ष शत्रुघ्न प्रजापति, अजय शर्मा, उदय कुमार, अरुण शर्मा, रमेश शर्मा, राजेश शर्मा, शांतनु शर्मा, वीरेंद्र शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन जिला अध्यक्ष विनोद शर्मा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: