रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य बने शशिकान्त शर्मा

Spread the love

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी गाजीपुर जनपद के मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा को पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर में रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति केन्द्रीय रेल राज्यमन्त्री मनोज सिन्हा के निर्देश पर की गई है।
शशिकान्त शर्मा की नियुक्ति पर गाजीपुर भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमित तिवारी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व रेल राज्यमन्त्री के प्रतिनिधि सुनील सिंह, रेल राज्यमन्त्री मनोज सिन्हा के निजी सहायक सिद्धार्थ, दिग्विजय, कार्तिक गुप्ता संयोजक आईटी विभाग, पंकज राय, राजकुमार चौबे, दुष्यंत सिंह, आलोक शर्मा, विनीत शर्मा आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुये रेल राज्यमन्त्री मनोज सिन्हा का आभार प्रकट किया है।
इसके साथ ही पूर्व राज्यमन्त्री डा0 कृष्णमुरारी विश्वकर्मा, वाराणसी भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, बुद्धलाल विश्वकर्मा, आचार्य विक्रमदेव विश्वकर्मा, प्रभुनाथ विश्वकर्मा देवरिया, सुनील विश्वकर्मा आईटी विभाग भाजपा लखनऊ, गजेन्द्र शर्मा जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा लखनऊ, राम औतार शर्मा, हरेन्द्र विश्वकर्मा, किशन शर्मा, त्रिभुवन विश्वकर्मा आदि लोगों ने भी प्रसन्नता व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: