राजू पांचाल विश्वकर्मा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत

गाजियाबाद। विश्वकर्मा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेन्द्र विश्वकर्मा ने गाजियाबाद निवासी प्रमुख उद्योगपति राजू पांचाल को महासभा का उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष मनोनीत किया है। गाजियाबाद जिले के दौरे पर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष महेन्द्र विश्वकर्मा पूरे लाव लश्कर के साथ राजू पांचाल के आवास पर पहुंचे। उनके साथ मौजूद पदाधिकारियों की उपस्थिति में राजू पांचाल को प्रदेश बनाये जाने की घोषणा की। राष्ट्रीय अध्यक्ष की तरफ से घोषणा होते ही लोगों में खुशी छा गई और सभी एकसुर में नारा लगाने लगे। सभी ने राजू पांचाल को बधाई दी।