नीरज जांगिड़ को मिली पीएचडी की उपाधि

Spread the love

दौंसा। गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविधालय, बांसवाड़ा के सामाजिक विज्ञान विभाग की ओर से नीरज कुमार जांगिड़ पुत्र रामेश्वर प्रसाद जांगिड़ (पूर्व उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा, जिला सभा दौसा), निवासी- ग्राम ठीकरिया, तहसील सिकराय, जिला दौसा, राजस्थान को भूगोल विषय में पीएचडी (डॉक्टरेट ऑफ फिलॉसफी) की उपाधि प्रदान की गयी।

इन्हें यह उपाधि “इम्पेक्ट ऑफ इरीगेशन ऑन एग्रीकल्चर लेंड यूज एंड क्रोपिंग पैटर्न इन जयपुर डिस्ट्रिक्ट : ए स्टडी” विषय के शोध पर दी गई। नीरज जांगिड़ ने अपना शोध कार्य प्रो0 डॉ0 सीमा श्रीवास्तव (विभागाध्यक्षा, भूगोल विभाग, महाराणा प्रताप पीजी महाविधालय, चित्तौडगढ़) व प्रो0 डॉ0 लक्ष्मण लाल परमार (उप कुलसचिव, गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविधालय, बांसवाड़ा) के निर्देशन पूर्ण किया।
नीरज ने अपने इस शोध कार्य के पूर्ण होने का श्रेय अपनी माताजी श्रीमती गंगा देवी जांगिड़, पिता रामेश्वर प्रसाद जांगिड़, भाभीजी श्रीमती अंजली जांगिड़, बड़े भाई डॉ0 राजकुमार जांगिड़ (कला शिक्षक, केन्द्रीय विद्यालय) व एडवोकेट अरविंद जांगिड़ ठीकरिया (राजस्थान हाइकोर्ट जयपुर), भांजी पूजा जांगिड़, प्रियांशी जांगिड़, भतीजे दर्शन (लव), हेमेन्द्र (कुश) व छायांश (छन्नु), शोध निदेशक  प्रो0 डॉ0 सीमा श्रीवास्तव व प्रो0 डॉ0 लक्ष्मण लाल परमार, नरेंद्र कुमार जैन (डिप्टी कमिश्नर, समसा, शिक्षा संकुल जयपुर), डॉ0 श्रीराम कांगस (सह आचार्य) सहित मित्रगण सांगाराम सुथार व जितेंद्र जांगिड़ को दिया।

-नीरज जांगिड़ का परिचय-
नाम- डॉ0 नीरज कुमार जांगिड़ पुत्र- रामेश्वर प्रसाद जांगिड़
जन्म तिथि- 21/11/1991
स्थायी पता- ग्राम ठीकरिया, तहसील सिकराय, जिला दौसा, राजस्थान- 303509
वर्तमान पता- B-238, भूमिका नगर, नया बगराना, आगरा रोड, कानोता, जयपुर -303012
संपर्क सूत्र- 8946960015/ 8233333101/ 9402728920
ईमेल: [email protected] / [email protected]
शैक्षिक व व्यावसायिक योग्यता-
10th – राजकीय माध्यमिक विधालय, ठीकरिया (2006)
12th – प्रताप आदर्श उच्च माध्यमिक विधालय, महेश नगर, जयपुर (2008)
बी.ए. (ऑनर्स)- राजस्थान कॉलेज, जयपुर (2011)
एम.ए. (भूगोल)- एस.एस. जैन सुबोध कॉलेज, जयपुर (2013)
बी.एड.- प्रशस्वी शिक्षक प्रशिक्षण महाविधालय, दौसा (2014)
NET(राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा) – यूजीसी (जून 2014, दिस. 2014, जून 2015)
JRF (जूनियर रिसर्च फेलोशिप) – यूजीसी (दिस. 2015, जुलाई 2016)
एम.फिल. (भूगोल)- महाराजा गंगा सिंह विश्वविधालय, बीकानेर (2018)
पीएच.डी.- गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविधालय, बांसवाड़ा (2023)

-अन्य शैक्षिक उपलब्धि-
विभिन्न राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय शोध पत्र-पत्रिकाओं में 10 शोध पत्र प्रकाशित।
विभिन्न राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार में भाग लेकर 13 शोध-पत्रों का वाचन ।
राजस्थान लोक सेवा आयोग की स्कूल व्याख्याता (भूगोल) के लिए मूमल प्रकाशन द्वारा प्रकाशित गाइड पुस्तक का लेखन।

पुरस्कार-
राज्य पुरस्कार (भारत स्काउट-गाइड) – 2006
तृत्तीय स्थान पुरस्कार प्रमाण पत्र, एम.ए. (भूगोल)- एस.एस. जैन सुबोध कॉलेज, जयपुर (2013)
द्वितीय स्थान पुरस्कार प्रमाण पत्र, एम.फिल. (भूगोल)- महाराजा गंगा सिंह विश्वविधालय, बीकानेर (2018)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: