चन्दन विश्वकर्मा समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव तथा मनीष विश्वकर्मा सदस्य मनोनीत
लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने विश्वकर्मा समाज को संगठन में भागीदारी देने के क्रम में समाजवादी लोहिया वाहिनी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में गोरखपुर के चन्दन विश्वकर्मा को राष्ट्रीय सचिव तथा बागपत के मनीष विश्वकर्मा को सदस्य मनोनीत किया है। लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी के हस्ताक्षर से जारी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सूची से इसकी पुष्टि हुई है।
गोरखपुर निवासी चन्दन विश्वकर्मा गोरखपुर नगर निगम में पार्षद रहे हैं। वह हिन्दू युवा वाहिनी से जुड़े मजबूत नेताओं में एक थे। पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी की तरफ रुख कर लिया था, बाद में समाजवादी पार्टी कार्यालय लखनऊ में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। वहीं बागपत निवासी एडवोकेट मनीष विश्वकर्मा पहले से ही समाजवादी पार्टी से जुड़े रहे हैं। उनकी पहचान एक अच्छे युवा समाजसेवी के रूप में की जाती है। दोनों नेताओं के लोहिया वाहिनी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मनोनयन से लोगों में काफी प्रसन्नता है।