सूर्य नमस्कार में वर्ल्ड रिकार्ड बनाने वाले नरेश आर्य का हुआ जोरदार स्वागत

Spread the love

हिसार। 36 घण्टे 21 मिनट तक लगातार सूर्य नमस्कार कर वर्ल्ड रिकार्ड बनाने वाले नरेश आर्य (जांगिड़) का हिसार पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ। लखनऊ के कैन्ट क्षेत्र में हुई प्रतियोगिता में नरेश आर्य ने इतिहास रचते हुये 36 घण्टे 21 मिनट तक सूर्य नमस्कार करने का रिकॉर्ड बनाया। उनकी सफलता से विश्वकर्मा समाज में हर्ष व्याप्त है। नरेश की इस सफलता पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भी शुभकामनाएं दी है।
प्रतियोगिता में भाग लेने के बाद नरेश के हिसार पहुंचने पर पतंजलि योग समिति के राज्य प्रभारी ईश आर्य, मुकेश, पतंजलि योग समिति की टीम व सन्दीप आर्य के नाना जी ललित माकड़ द्वारा रूपयों की माला और फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया गया। स्वामी महेश योगी व योग ऋषि स्वामी रामदेव ने भी नरेश आर्य को बधाई दी है। पतंजलि योग समिति के राज्य प्रभारी ईश आर्य ने सन्दीप आर्य को विश्व रिकार्ड बनाने पर हरियाणा की तरफ से शुभकामनाएं दी। सन्दीप आर्य की सफलता पर विश्वकर्मा वंशीय समाज मे भी हर्ष है।
सन्दीप आर्य एक गरीब परिवार से हैं जिनके पिता जी मकान बनाने का कार्य करते हैं। एक उनका भाई है रोहतास जांगड़ा वह भी मकान बनाने का कार्य करता है। सन्दीप आर्य जब 10 वर्ष के थे तभी उनकी माता कृष्णा देवी का निधन हो गया था। उनका पालन-पोषण ननिहाल में नाना रामजीलाल सुथार के घर हुआ। बचपन की शिक्षा आर्य समाज में हुई। बचपन से ही स्वामी दयानंद सरस्वती, चंद्रशेखर आजाद, वैज्ञानिक राजीव दीक्षित जैसे लोगों से प्रभावित हुये। साल 2010 से योगऋषि स्वामी रामदेव के योग को टीवी पर देख प्रेरित हुये। इसके बाद योग के प्रति कुछ बड़ा करने का संकल्प लिया। सन्दीप आर्य ने कहा युवाओं को सुबह उठकर योग करना चाहिए और नशा और फास्ट फूड जैसी चीजों का त्याग करना चाहिए, सामान्य भोजन करना चाहिए। आर्य ने कहा मेरी एनर्जी का राज भी सामान्य सात्विक भोजन है। मैंने अपने जीवन में कभी भी अंडा-मांस अथवा फास्ट फूड का प्रयोग नहीं किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: