जांगिड़ ब्राह्मण महासभा उज्जैन जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण सम्पन्न

उज्जैन। अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा उज्जैन की जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण सम्पन्न हुआ। नवगठित जिला कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष रविशंकर जांगिड़ के साथ ही पूर्व प्रधान कैलाश जांगिड़ भी उपस्थित हुये। इस अवसर पर कथावाचक एवं सन्त भगवान शरण बापू की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
उज्जैन अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा की जिला कार्यकारिणी गठन व शपथ ग्रहण के साथ ही एक नवीन व्यवसाय टेंट हाउस का भी शुभारंभ किया गया। उपस्थित अतिथियों ने फीता काटकर व्यवसाय का उद्घटन किया। उज्जैन जिले के अध्यक्ष विजय शर्मा ने अपने पदाधिकारियों के साथ शपथ ग्रहण किया।
यह जानकारी अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय मंत्री (आईटी) अरविन्द जांगिड़ ठिकरिया ने दी।
इस अवसर पर महासभा के मध्य प्रदेश अध्यक्ष पी0डी0 शर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रतन लाल लाडवा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष छगन लाल, प्रभु दयाल इंदौर, जवाहर लाल जांगिड़, रमेश चंद शर्मा एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में विश्वकर्मा वंशीय समाजजन उपस्थित रहे।
यह जानकारी अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय मंत्री (आईटी) अरविन्द जांगिड़ ठिकरिया ने दी।