झारखण्ड प्रदेश विश्वकर्मा समाज का होली मिलन समारोह सम्पन्न

Spread the love

रांची। झारखण्ड प्रदेश विश्वकर्मा समाज, रांची जिला कमेटी की ओर से स्थानीय ‘श्री जगद्गुरु विश्वकर्मा मंदिर’ मेन रोड, रांची में होली मिलन समारोह बड़े ही धूम धाम से मनाया गया। इस बार ‘होली मिलन समारोह’ नए रुप-रंग एवं गाजे-बाजे के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष विकास राणा एवं विशिष्ट अतिथि प्रदेश के प्रधान महासचिव विक्रांत विश्वकर्मा उपस्थित थे।
मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष विकास राणा ने कहा कि इस बार रांची जिला कमेटी का यह होली मिलन पूरे झारखण्ड में विश्वकर्मा समाज के लोगों को प्यार और भाईचारा का सन्देश देगा। झारखण्ड के सभी विश्वकर्मा बन्धु होली में नई ऊर्जा और नई उमंग से होली मनाते हुए पुरे विश्वकर्मा समाज को एक सूत्र में बांधने का काम करेगा। कार्यक्रम में प्रदेश के पदाधिकारी गण व सदस्यगण तथा रांची जिला से पूरे विश्वकर्मा समाज से सैकड़ों लोग कार्यक्रम में उपस्थित हुये और कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम में गीत, संगीत, नृत्य से सबों का मनोरंजन किया एवं नाना प्रकार के पकवान बनाये गये मिठाइयां बांटी गई, हर तरह से लोगों ने भरपूर आनंद उठाया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से विश्वकर्मा समाज, रांची जिला अध्यक्ष संतोष कुमार, प्रदेश के उपाध्यक्ष संजय कुमार, प्रदेश के सचिव दिलीप शर्मा, मंदिर कमेटी के अध्यक्ष शंकर विश्वकर्मा, संगठन सचिव रमेश मिस्त्री, संतन शर्मा, रांची ज़िला सचिव मनोज कुमार विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष राजेश शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी दीपक कुमार राणा, अशोक शर्मा, उपाध्यक्ष कृष्णकांत शर्मा, उपसचिव श्रवण शर्मा, संगठन प्रभारी पिंटू शर्मा, अजय शर्मा, शंकर शर्मा, शंकर राणा, संदीप कुमार विश्वकर्मा, मनबोध शर्मा, रामजतन शर्मा, सुरेश शर्मा, के0के0 शर्मा, दिलीप शर्मा, राजू, रामाशीष शर्मा, नीरज शर्मा, वकील राणा व अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: