जयन्ती पर याद किये गये ज्ञानी जैल सिंह

Spread the love

दिल्ली। देश के 7वें राष्ट्रपति रहे स्वर्गीय ज्ञानी जैल सिंह की जयंती पर पूरे देश ने उन्हें याद किया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी ज्ञानी जैल सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। देश के विभिन्न जगहों पर समारोह आयोजित किए गए। लोगों ने ज्ञानी जैल सिंह के व्यक्तित्व-कृतित्व व उनके संघर्ष पर प्रकाश डाला।

रामगढ़िया वेलफेयर सोसायटी द्वारा राजस्थान के श्रीगंगानगर में जयन्ती समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में विधायक जगदीश चन्द्र जांगिड़ उपस्थित रहे। समारोह में जितेन्द्र पाल सिंह गागी, बलविन्दर मोहन सिंह संधु, अवतार सिंह भुर्जी, गुरिन्दर सिंह, जगजीत सिंह, मनमीत सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

देश के विभिन्न हिस्सों में ज्ञानी जैल सिंह की जयंती मनाई गई। समारोह के अलावा सभी सोशल मीडिया साइट पर नेताओं, सामाजिक संगठनों और सामाजिक लोगों ने पोस्ट के माध्यम से उन्हें याद करते हुये श्रद्धांजलि अर्पित किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: