दिनेश गौड़ यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के जिला उपाध्यक्ष मनोनीत

नोयडा। यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन जिला गौतमबुद्धनगर की कमेटी का गठन किया गया। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष के आदेश पर IFWJ राष्ट्रीय कमेटी की संस्तुति पर गौतमबुद्धनगर का जिला अध्यक्ष इकबाल चौधरी को बनाया गया। इसके साथ ही महासचिव जे0पी0 सिंह, उपाध्यक्ष इमरान खान, उपाध्यक्ष जगदीश शर्मा, उपाध्यक्ष सतेंद्र भाटी, उपाध्यक्ष संजीव कुमार, उपाध्यक्ष दिनेश गौड़, कोषाध्यक्ष दानिश अजीज, मीडिया प्रभारी राकेश पंडित, सचिव देवदत्त शर्मा, सचिव अरुण सिन्हा, सचिव मोहम्मद बिलाल, सचिव अरविंद शुक्ला, सह सचिव अकरम चौधरी, संयुक्त सचिव रउफ सिद्दीकी व प्रमोद पंडित को मनोनीत किया गया है।
जिला कार्यकारिणी में हिमांशु शुक्ला, विजय गौड़, कुमार साहिल, मनोज वत्स, हरबीर चौहान, संजय चौहान, दीपक यादव, रवि यादव, ए0के0 लाल को सदस्य मनोनीत किया गया है।