दीनदयाल विश्वकर्मा भाजयुमो के नगर मन्त्री मनोनीत
आज़मगढ़। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने दीनदयाल विश्वकर्मा (डी0डी0 भाई) को आज़मगढ़ का नगर मन्त्री मनोनीत किया है। मोर्चा के जिलाध्यक्ष निखिल राय की अनुमति से नगर अध्यक्ष सुशील जायसवाल द्वारा यह मनोनयन किया गया है। नगर मन्त्री मनोनीत होने के बाद दीनदयाल विश्वकर्मा ने पार्टी नेतृत्व को धन्यवाद दिया है। कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास किया है उस पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे। दीनदयाल के मित्रों और शुभचिंतकों ने बधाई दिया है।