बढ़ई महासभा ने किया बैठक का आयोजन

Spread the love

गोण्डा। अखिल भारतीय बढ़ई महासभा ने संगठन के विस्तार हेतु देवीपाटन मंडल के जिला गोंडा में मंडल के पदाधिकारियों के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया। बैठक के मुख्य अतिथि महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विश्राम शर्मा रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष का मंडल के पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि बढ़ई समाज को एकजुट होने का समय आ गया है। आज जरूरत है कि बढ़ई समाज के स्वयंसेवी, समाज सेवी तथा स्थानीय नेता मिलजुलकर एक ऐसा सशक्त राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी प्लेटफार्म तैयार करें जिससे देश के लगभग पांच करोड़ बढ़ई, धीमान, जांगिड़, सुथार वंशियो का सुर इतनी तेजी से राजनैतिक दलों के कानों में गूंजे कि वे इस आवाज को अनसुना न कर सकें।
बढ़ई समाज के देवीपाटन मंडल के लोगों को संगठन के विस्तार हेतु जिला स्तर से गांव स्तर तक पर अपने संगठन बनाने चाहिए। यह बहुत सौभाग्य की बात है कि आज मुझे बढ़ई समाज के युवा साथी प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष उग्रसेन शर्मा, प्रदेश महासचिव एडवोकेट दुर्गेश विश्वकर्मा, समाज के अगुआ जयलाल शर्मा, मनोज शर्मा का स्नेह व प्यार आप सभी को प्राप्त हो रहा है। मेरा मानना है कि आप लोगों के सहयोग से महासभा को एक दिन पूरे भारतवर्ष में फैलने से कोई ताकत रोक नहीं सकता है।


राष्ट्रीय अध्यक्ष ने महासभा के राजनीतिक भागीदारी, बढ़ई समाज को आरा मशीन का लाइसेंस प्रदान करने व समाज के लोगों का हर संभव मदद करने की बात कही। बैठक का संचालन देवीपाटन मंडल उपाध्यक्ष विजय शर्मा ने किया। देवीपाटन मंडल अध्यक्ष राकेश शर्मा ने महासभा के प्रति अपने विचार रखे। इसके साथ ही बैठक में उपस्थित देवीपाटन मंडल प्रभारी श्रीराम शर्मा, बहराइच जिलाध्यक्ष शिव शंकर विश्वकर्मा, बहराइच युवा जिलाध्यक्ष रवि विश्वकर्मा, श्रावस्ती जिलाध्यक्ष प्रदीप विश्वकर्मा, संगठन मंत्री रामप्रसाद शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष रामदीन शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अरुण शर्मा, लल्लन विश्वकर्मा, अवधेश नारायण शर्मा, आदेश कुमार विश्वकर्मा, मगन बिहारी विश्वकर्मा, प्रभाकर विश्वकर्मा, पवन शर्मा, यदुनंदन शर्मा, जगत नारायण शर्मा, नीरज विश्वकर्मा, राजकुमार शर्मा, देवता राम शर्मा ने भी संबोधित किया। इस बैठक में महासभा के सैकड़ों पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: