मैथिल विश्वकर्मा समाज की घोर उपेक्षा कर रही है भाजपा सरकार- रामआसरे विश्वकर्मा

मैनपुरी। श्री मैथिल विश्वकर्मा ब्राह्मण महासभा मैनपुरी द्वारा विधानसभा मैनपुरी मिथिला वाटिका मैरेज होम बिछिया रोड तथा किशनी विधानसभा के शिवराज सिंह महाविद्यालय गबकापुर मैनपुरी में श्री मैथिल विश्वकर्मा समाज संवाद/चौपाल कार्यक्रम को अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्वमंत्री रामआसरे विश्वकर्मा ने सम्बोधित किया।
श्री विश्वकर्मा ने कहा हमें भाजपा राज मे क्या मिला? केवल अपमान, उपेक्षा, अन्याय और बदहाली मिली। भाजपा सरकार में शर्मा, विश्वकर्मा, मैथिल समाज का लगातार उत्पीड़न अत्याचार और अपमान हो रहा है, लेकिन इस सरकार मे कोई सुनवाई नही हो रही। भाजपा सरकार ने समाज को धोखा दिया। भाजपा सरकार में विश्वकर्मा-शर्मा समाज का कोई मन्त्री नहीं बनाया और न समाज को भागीदारी दी जो समाज की सुनवाई कर सके।
श्री विश्वकर्मा ने कहा कि सपा सरकार में राम आसरे विश्वकर्मा को दो बार मन्त्री बनाया गया और दो बार एमएलसी बनाया गया। सपा सरकार में विश्वकर्मा समाज के कई लोगों को भागीदारी दी गयी थी। विश्वकर्मा समाज के विकास के लिये योजनाएं बनायी गयी थी और समाज के लोगो को नौकरी व रोजगार दिया गया था। लेकिन भाजपा सरकार मे सब रोक दिया गया। भाजपा रोज नये-नये झूठ बोलकर पिछडे वर्गो को गुमराह कर रही है। पिछडो के आरक्षण को समाप्त करने की साजिश हो रही है। अब भविष्य मे किसी को आरक्षण के तहत नौकरी नही मिलने वाली।
श्री विश्वकर्मा ने कहा कि आप सभी भाजपा के झूठ से सावधान रहे और गुमराह होने से बचें। सभी लोग एकजुट होकर भाजपा सरकार को हटाएं तथा अखिलेश यादव के नेतृत्व मे सपा की सरकार बनाये तभी समाज का सम्मान और भविष्य सुरक्षित रह सकता है। केवल समाजवादी पार्टी ही आपका भला कर सकती है।
कार्यक्रम में महासभा के संगठन मंत्री बंटी शर्मा, विधायक सदर राजू यादव, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह यादव, विधायक बृजेश कठेरिया, राकेश उपाध्याय, हरिओम शर्मा, संजीव शर्मा, सुजीत कुमार शर्मा, कुलदीप शर्मा, ब्राह्मनन्द शर्मा, लालता प्रसाद शर्मा, किशोरी लाल शर्मा, जगदीश चन्द्र शर्मा, चन्द्र प्रकाश शर्मा, मनोज कुमार शर्मा, अनुज कुमार शर्मा, विपिन शर्मा, दिनेश चन्द्र शर्मा, विनोद शर्मा, अवधेश शर्मा, देवेन्द्र शर्मा, सदानंद शर्मा, राकेश बाबू शर्मा, संजू शर्मा, अनिल शर्मा, अजीत शर्मा, गोविंद शर्मा ने सम्बोधित किया।
-शिव प्रकाश विश्वकर्मा