अनिल एस विश्वकर्मा भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के जिला महामन्त्री मनोनीत

Spread the love

मुम्बई। विश्वकर्मा समाज के वरिष्ठ समाजसेवी व भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता अनिल एस विश्वकर्मा को भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा उत्तर मुम्बई जिला का महामन्त्री मनोनीत किया गया है। इससे पूर्व श्री विश्वकर्मा जिला सचिव की जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

27 अक्टूबर को भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा, उत्तर मुम्बई जिला की बैठक भाजपा जिला कार्यालय कांदिवली पश्चिम में सम्पन्न हुई। बैठक में भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा उत्तर मुम्बई जिला की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस नई कार्यकारिणी में अनिल एस विश्वकर्मा को जिला महामन्त्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में जय प्रकाश सिंह (अध्यक्ष मुंबई, उत्तर भारतीय मोर्चा, भाजपा), गणेश खणंकर (उत्तर मुंबई जिला अध्यक्ष भाजपा), यूनुस खान (जिला उपाध्यक्ष), ब्रह्मदेव तिवारी (अध्यक्ष, उत्तर मुंबई, उभामो), प्रमोद मिश्रा, (मुंबई महामंत्री, उभामो), महेन्द्र विश्वकर्मा (मुंबई सचिव, उभामो) व सभी नवनियुक्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

जिला महामन्त्री पद की जिम्मेदारी मिलने पर वरिष्ठ समाजसेवी व भाजपा कार्यकर्ता अनिल एस विश्वकर्मा ने पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि जिस विश्वास के साथ संगठन ने उन्हें जिम्मेदारी दी है उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे। कहा कि संगठन और राष्ट्र उनके लिये सर्वोपरि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: