अखिल भारतीय विश्वकर्मा टांक ब्राह्मण महासभा का स्थापना दिवस सम्पन्न

Spread the love

गाजियाबाद। अखिल भारतीय विश्वकर्मा टांक ब्राह्मण महासभा के स्थापना दिवस 18 नवम्बर को वार्षिकोत्सव के रूप में मनाया गया। इस सम्मेलन में मिसेज भारती सिंह (वाइफ ऑफ़ जनरल वी0के0 सिंह विदेश राज्यमंत्री भारत सरकार) व अतुल गर्ग (मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार) की गरिमामय उपस्थिति रही।


सम्मेलन में मुख्य रूप से डॉ0 वेदप्रकाश पांचाल (राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय विश्वकर्मा पांचाल महासभा), डॉ0 चन्द्रपाल भारद्वाज (राष्ट्रीय महामंत्री अखिल भारतीय विश्वकर्मा जांगिड़ ब्राह्मण महासभा), एम0के0 राजपूत (राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय विश्वकर्मा स्वर्णकार महासभा), होरीलाल विश्वकर्मा वरिष्ठ समाजसेवी, डॉ0 परमेन्द्र जांगड़ा (क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी), संजय पांचाल (राष्ट्रीय संयोजक विश्वकर्मा युवा संगठन), सुनील पांचाल (राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भाजपा ओबीसी मोर्चा), राजेंद्र पांचाल उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय विश्वकर्मा पांचाल महासभा, जगदीश पांचाल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिल भारतीय विश्वकर्मा पांचाल महासभा ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और सभी का मुख्य उद्देश्य विश्वकर्मा समाज के सभी वर्गों को एक मंच पर लाना है।


इस कार्यक्रम में हजारों विश्वकर्मा वंशजों ने भागीदारी निभाई। समाज के बंधुओं ने उपस्थित होकर इस सम्मेलन को भव्यता प्रदान की। इस अवसर पर अतिथियों के साथ ही कई प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: