अभा विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इं0 विजेश शर्मा को मातृशोक

Spread the love

सहारनपुर। अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश कोषाध्यक्ष इं0 विजेश शर्मा की पूज्यनीय माता प्रकाशी देवी का निधन हो गया है। वह 79 वर्ष की थी। जानकारी के मुताबिक वह बिल्कुल स्वस्थ थीं और होली के दिन यानी 29 मार्च को पूरे परिवार के साथ होली का त्योहार मनाया। उसी दिन दोपहर बाद अचानक उनकी तबियत खराब हो गई। परिवारजनों ने तत्काल उन्हें मेडिग्राम हॉस्पिटल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान देर रात उनका निधन हो गया।
प्रकाशी देवी के निधन के समाचार सुनकर सहारनपुर विश्वकर्मा समाज व समाजवादी पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई। सुबह होते ही शोक संवेदनाओं का तांता लग गया। लोग उनके निज निवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त किये। इं0 विजेश शर्मा ने बताया कि 9 अप्रैल को माता जी की रस्म पगड़ी पन्ना देवी धर्मशाला, नारायणपुरी, सहारनपुर में होगी। प्रातः 8 बजे से माता जी की आत्मा की शान्ति हेतु हवन होगा तत्पश्चात प्रातः 11 बजे ब्रह्मभोज का आयोजन किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: