राजस्थान की मनिका विश्वकर्मा ने जीता मिस यूनिवर्स इंडिया-2025 का ताज

0
IMG_20250819_125105
Spread the love

जयपुर। राजस्थान के जयपुर में मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें मनिका विश्वकर्मा ने इतिहास रच दिया। भारत को मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 मिल गई हैं और इस ताज को जीतने वाली मनिका ही हैं, जो पहले मिस यूनिवर्स राजस्थान-2024 का ताज अपने नाम कर चुकी हैं। अब वो 74वें मिस यूनिवर्स जैसे वैश्विक मंच पर भारत का मान बढ़ाते हुए नजर आने वाली हैं। मनिका राजस्थान के गंगानगर की रहने वाली हैं और दिल्ली में मॉडलिंग करती हैं।

मनिका विश्वकर्मा, मिस यूनिवर्स राजस्थान 2024 का ताज जीतने के बाद मॉडलिंग की दुनिया में उतर गई थीं। इसके बाद वो दिल्ली में मॉडलिंग करने लगी थीं। अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का ताज जीतने के बाद उनकी और भी जिम्मेदारी बढ़ गई है। इस साल के अंत में थाईलैंड में होने वाले 74वें मिस यूनिवर्स कॉन्‍टेस्‍ट का हिस्सा होंगी और इस वैश्विक मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। इसमें 130 देशों की सुंदरियां भाग लेंगी।

मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का खिताब जीतने के बाद मनिका विश्वकर्मा ने खुशी जाहिर की और इसे एक अद्भुत एहसास बताया है। उन्होंने कहा कि ये एक अद्भुत सफर रहा है। मनिका ने अपने टीचर्स, मार्गदर्शकों, माता-पिता, दोस्तों और अपने परिवार का हर चीज़ के लिए शुक्रिया अदा किया है। अब उनका लक्ष्य भारत का सर्वोत्तम प्रतिनिधित्व करना और मिस यूनिवर्स का ताज अपने घर लाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

You may have missed