सपा मुखिया अखिलेश यादव के जन्मदिन पर किया पौधरोपण

सहारनपुर। समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष इंजी. विजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन पौधारोपण कर मनाया तथा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के पीडीए अभियान को मजबूती से सफल बनाने का आह्वान किया। स्थानीय ब्रिजेश नगर स्थित एक कम्पाउंड में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष इंजी. विजेश कुमार शर्मा व अन्य पदाधिकारियों ने आंवले के पौधे रोपित किए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इंजी. विजेश कुमार शर्मा ने कहा कि आज पिछड़ा वर्ग के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 52वां जन्मदिन पर पौधारोपण कर एक अनूठी मिसाल कायम की है। उन्होंने कहा कि आम तौर पर किसी भी राजनीतिज्ञ का जन्म मिठाई बांटकर मनाया जाता है, परन्तु पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए है, ताकि आने वाले समय में जनता को स्वच्छ पर्यावरण मिल सके। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अखिलेश यादव के जन्म दिन पर अधिक से अधिक पौधारोपण करने की अपील की। इस दौरान समाजसेवी जनेश्वर प्रसाद, वरूण कुमार, संजय कुमार शर्मा, अनीस, डीडी शर्मा व मौ.फैजान समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।