अखण्ड विश्वकर्मा महासंघ द्वारा 121 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

गोण्डा। अखंड विश्वकर्मा महासंघ द्वारा देवीपाटन मंडल मुख्यालय गोण्डा स्थित टाउन हॉल गांधी पार्क में प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कैरियर मोटिवेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विश्वकर्मा समाज के हाई स्कूल व इंटरमीडिएट वर्ष 2025 में उत्तीर्ण 121 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मेधावी छात्रों को समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं अधिकारियों द्वारा मोटिवेशन भाषण देकर उन्हें उत्साहित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ0 गणेश प्रसाद विश्वकर्मा, विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष नगर पंचायत पीपीगंज गोरखपुर लक्ष्मण विश्वकर्मा रहे। अध्यक्षता मुख्यमंत्री कार्यालय में तैनात अनुभाग अधिकारी राजेश विश्वकर्मा ने किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ0 नूतन प्रकाश विश्वकर्मा भी उपस्थित रहे और प्रतिभाओं को सफलता का मन्त्र दिया। अतिथियों ने अपने सम्बोधन में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालने के साथ ही विश्वकर्मा समाज के सर्वांगीण विकास पर भी प्रकाश डाला।
इस अवसर पर धर्म गुरु जय प्रकाश शर्मा, संगठन राष्ट्रीय संगठन मंत्री उग्रसेन शर्मा, प्रदेश महासचिव एडवोकेट दुर्गेश विश्वकर्मा, जिला अध्यक्ष जय लाल शर्मा, कोषाध्यक्ष रामनरेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मोहनलाल शर्मा, बलरामपुर जिला अध्यक्ष राजबहादुर शर्मा, बहराइच जिला अध्यक्ष पवन शर्मा, डॉ0 त्रिलोकी नाथ विश्वकर्मा, डॉ0 कुलदीप विश्वकर्मा, डॉ0 कीर्ति शर्मा, पवन शर्मा, अरुण शर्मा, बृजेंद्र शर्मा, शिवकुमार विश्वकर्मा, जिला अध्यक्ष डॉ0 अरविंद विश्वकर्मा, मंडल कोषाध्यक्ष रामदीन विश्वकर्मा, मंडल सचिव अरुण शर्मा, बहराइच संगठन मंत्री राधेश्याम शर्मा, जिला उपाध्यक्ष बहराइच मगन बिहारी, रवि विश्वकर्मा, सचिव बालक राम विश्वकर्मा, दिनेश फर्नीचर, जिला संरक्षक राम कृष्ण शर्मा, लवकुश विश्वकर्मा, आलोक शर्मा, एडवोकेट पंकज, राम निवास शर्मा, अरूण शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष विजय विश्वकर्मा, महावीर प्रसाद विश्वकर्मा, बलरामपुर सचिव बृजेंद्र शर्मा, दीनानाथ उर्फ पप्पू, एडवोकेट नानबाबू शर्मा, अश्वनी शर्मा, ब्लाक अध्यक्ष बृजेश विश्वकर्मा, राम अशीष शर्मा, शारदा प्रसाद शर्मा, डाक्टर धर्मेंद्र शर्मा गोरखपुर, जय नारायन शर्मा, आशुतोष शर्मा प्रधान संघ अध्यक्ष, अंशुमान शर्मा, अखिलेश शर्मा,आकाश शर्मा सहित काफी सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट दुर्गेश कुमार विश्वकर्मा प्रदेश महासचिव ने किया। आयोजकों द्वारा प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के साथ ही सभी अतिथियों का भी सम्मान किया गया।