वुशु ब्वाय रोहित जांगिड़ न्यूट्रिशन कम्पनी के ब्राण्ड अम्बेसडर बने

Spread the love

जयपुर। थाईलैण्ड, जार्जिया, हांगकांग तथा विभिन्न देशों में भारत का प्रतिनिधित्व कर वुशु में कई राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय पदक जीतने वाले जयपुर के रोहित जांगिड़ को एक न्यूट्रिशन कम्पनी में राष्ट्रीय स्तर पर ब्राण्ड अम्बेसडर नियुक्त किया है। उन्होंने जयपुर में कम्पनी के साथ कागजों पर हस्ताक्षर किया।
इस करार से रोहित खासा खुश हैं। उन्होंने बताया कि कम्पनी के अधिकारियों से कुछ दिन पहले ही उनसे बात हुई थी। उन्होंने काफी सोचने के बाद एवं उत्पाद की गुणवत्ता जानने के बाद यह पाया कि उत्पाद खिलाड़ियो के लिए सुरक्षित, शाकाहारी, पोषणयुक्त तथा डोप मुक्त है। उन्हीं बातों को ध्यान में रख कर राइजिंग स्टार रोहित जांगिड़ ने कंपनी के साथ एक साल का करार किया।
अन्तर्राष्ट्रीय विजेता रोहित जांगिड़ अपने माता—पिता राजेन्द्र जांगिड़ एवं सुनीता जांगिड़ के साथ जयपुर में रहते हैं। बीते साल 3 जुलाई को जार्जिया की राजधानी तबाईलिसी में आयोजित की गई अन्तर्राष्ट्रीय वुशु चैम्पियनशिप में 65 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक जीत कर भारत का गौरव बढ़ाया था। हाल ही में उन्हें 2018 में राजस्थान की मुख्यमन्त्री वसुन्धरा राजे सिन्धिया द्वारा ”राइजिंग स्टार 2018 अवार्ड” से सम्मानित किया गया। 26 जनवरी 2018 को राजस्थान के गवर्नर कल्याण सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। जयपुर शहर के चौगान स्टेडियम और फुकेट थाईलैण्ड में प्रैक्टिस करने वाले रोहित जांगिड़ अब अपने आगामी राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता का अभ्यास कर रहे हैं।
वहीं रोहित जांगिड़ के कोच राजेश टेलर ने बताया कि रोहित एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। इससे पूर्व भी रोहित कई अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओ में पदक प्राप्त कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: